Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः ‘एकल श्री हरि मंदिर रथ योजना’ का शुभारंभ! बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने किया रथ उद्घाटन, गूंजे प्रभु जयकारे


पीलीभीत। नगर के श्री दूधियानाथ मंदिर परिसर में ‘एकल अभियान एकल श्री हरि मंदिर रथ योजना’ के तहत भव्य रथ उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बरखेड़ा विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर रथ का शुभारंभ किया। शुभारंभ के साथ ही मंदिर प्रांगण “जय श्री हरि” और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने कहा कि एकल श्री हरि मंदिर रथ योजना का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, भारतीय संस्कृति के गौरव और धार्मिक एकता को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यह रथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक भक्ति, संस्कार और स्वदेशी भावना का संदेश लेकर जाएगा। विधायक ने उपस्थित श्रद्धालुओं से भारतीय परंपरा के संरक्षण और धर्म आधारित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने भीतर धर्म का प्रकाश जलाता है, तो समाज में स्वतः सद्भाव और एकता का संचार होता है।

रथ के उद्घाटन के दौरान नगर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों, श्रद्धालुओं, संतजनों और भक्तजनों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत, हरि नाम संकीर्तन और दीप प्रज्वलन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने स्वामी प्रवक्तानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और एकल अभियान की सफलता की मंगलकामनाएं कीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |