Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः चुर्रासकतपुर संकुल में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन! बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित


बीसलपुर। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा के निर्देशन में चुर्रासकतपुर संकुल के विद्यालयों की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम महादेवा में हुआ।

डॉ. शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न खेलों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की दौड़, लंबी कूद, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।प्राथमिक स्तर पर महादेवा, रिछोला, मुसेली के विद्यार्थियों ने अव्वल स्थान हासिल किया। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर रिछोला व चुर्रा सकतपुर के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।खेल आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक संकुल हरीश कुमार, सर्वेंद्र शुक्ला, खुर्शीद आलम, अंजलि गोयल, इकबाल अहमद सहित कई शिक्षकों का सहयोग रहा।संपूर्ण आयोजन ब्लॉक खेल प्रभारी मुईन अहमद खां की देखरेख में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |