संग्रामपुरः गाय को अराध्य मानकर की गई गोवर्धन पूजा
October 22, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। प्रकृति और पशु धन के प्रति समर्पित गोवर्धन पूजा बुधवार अमेठी जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा जरौटा के प्रधान मंशाराम मिश्रा ने गांव में स्थित अस्थाई गौशाला में गायों की पूजा करके की। गौशाला में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत आकृति बनाई गई। प्रकृति की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठाने का प्रतीक बनाया गया। गायों को सजाकर उनकी आरती उतार कश्यप उनकी पूजा की गई।उसके बाद गायों को फल और गुड़ खिलाया गया। गौशाला को पुष्प माला से सजाकर सुगन्धित किया गया।इस अवसर पर गौशाला मे कार्यरत केयर टेकर को उपहार दिया गया और गौमाता के साथ गोवर्धन पर्वत के जयकारे से पूरा गौशाला क्षेत्र गूंजायमान हो गया।इस अवसर पर ग्रामसभा प्रधान मंशाराम मिश्रा ने बताया कि आज गोवर्धन पूजा है जिसमें पशुधन व प्रकृति को समर्पित है ।इस अवसर पर गौशाला में गायों को सजाकर उनकी पूजा अर्चना की गई। उन्हें फल आदि खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया गया।इस अवसर पर गांव व क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
