Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: जल जीवन मिशन! योजना शुरू होते ही लीकेज की समस्या


तिलोई/अमेठी।
ब्लाक क्षेत्र तिलोई की ग्राम पंचायत जनापुर में जल जीवन मिशन योजना लोगों के जी का जंजाल बन गई है। हर घर जल , हर घर नल सरकार की मंशानुरूप पानी पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन जगह-जगह से लीक हो गई है लीकेज के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है और सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ दिखाई दे रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने घटिया पाइप और कमजोर जोड़ का इस्तेमाल किया।जिसके कारण योजना शुरू होते ही पाइप जगह-जगह से लीक हो गई है। नतीजा घरों के नलों तक पानी पहुंचने से पहले ही सारा पानी सड़क पर ही बह जाता है। स्थानीय लोगों के बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमें इंतजार था कि हर घर जल,हर घर नल योजना के तहत अब गांव में शुद्ध पानी मिलेगा।लेकिन योजना शुरू होते ही धड़ाम हो गई।स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी अमेठी से कार्य की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |