Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर की चोरी


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के अमेठी- किठावर मार्ग पर स्थित गांव डेवणसा मजरा मुहीब साह में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी और बॉक्स में रखें समान और आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी मिलते ही थाना संग्रामपुर प्रभारी अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी में जुट गए। निवासी ज्योति वर्मा पत्नी अमरदीप वर्मा घर में अकेली थी सुबह जब वह घर की साफ सफाई के लिए झाड़ू लगाना शुरू किया तो देखा कि अलमारी खुली पड़ी हुई है सामान बिखरे पड़े हुए हैं। ज्योति ने आस - पड़ोस को घटना की जानकारी दी और थाना संग्रामपुर में फोन के माध्यम से जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर थाना संग्रामपुर प्रभारी अखिलेश सिंह पीड़िता के घर पहुंच कर मामले की जानकारी में जुट गए। पीडिता के अनुसार घर में सोने की आभूषण कुछ नकदी अज्ञात चोर उठा ले गए।घटना  मे देखा गया कि छत पर बनी संकरी जाली से ही अंदर जाया जा सकता है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |