Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बांदाः प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन! सभी ने साथ खेल मैदान में आतिशबाजी कर मनाई दीवाली


बांदा। जेएन कालेज खेल मैदान में जिला कबड्डी एसोसिएशन बांदा के तत्वाधान में  प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आज आयोजन किया गया है। जिसमें बांदा जनपद के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि कल्लू सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बांदा,समाजसेवियों, सहयोगियों के द्वारा सम्मानित किया गया सम्मान समारोह में नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वूमेनश्एस कलस्टर जो कि कारगिल कैंपस लद्दाख में 24 अक्टूबर 2025 से 28 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होना है जिसमें बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व बांदा की 4 बेटियां क्रमशः जिया खान कैप्टन लेफ्ट रेडर,मानसी गुप्ता राइट रेडर, खुशबू प्रजापति लेफ्ट कॉर्नर, और रेशमा राजपूत राइट कॉर्नर खेलेंगी को गिफ्ट, साल एवं किट देकर जिलाध्यक्ष बीजेपी कल्लू सिंह राजपूत सहित सभी के द्वारा सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई,सम्मान समारोह में राजकुमार राज पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांदा,अमित सेठ भोलू समाजसेवी,चंदमौली भारद्वाज डायरेक्टर डीआर पब्लिक स्कूल,अंकित कुशवाहा चेयरमैन भागवत प्रसाद अकादमी,संतोष नायक भारतीय जनता पार्टी,पूर्व सभासद,शिवकुमार गुप्ता जी गजराज सिंह, इंद्रवीर सिंह,सुरेंद्र सिंह,ज्ञानचंद शुक्ला,हर्षित सिंह, मानस त्रिपाठी,अक्षय त्रिवेदी उपस्थित होकर जिले के प्रतिभावान होनहार खिलाड़ी प्रियंका यादव,अलशिफा,प्रियांशी गुप्ता,आदित्य कुमार,सुरेंद्र प्रजापति,शिवम यादव,रजनीश कुमार,अभिषेक गुप्ता,उदय सिंह,नंदकिशोर साहू,अरविंद,लवलेश कुमार,अतुल गुप्ता,शुभम सिंह को सम्मानित कर अपना सहयोग प्रदान किया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल सिंह यादव,सलाहकाध् मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना ने आए हुए सभी आगंतुकों का सम्मान किया और उपस्थित होनहार खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |