Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः बेटी की हत्यारोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार


बाराबंकी। थाना देवा पुलिस ने शुक्रवार को सौतेली बेटी की हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू  बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हाफिज उल्ला आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उस पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।थाना देवा क्षेत्र के ग्राम जमाल कमाल तकिया निवासी जुबेदा पत्नी हाफिज उल्ला ने तहरीर दी थी कि उसके वर्तमान पति हाफिज उल्ला ने रंजिशन उसकी पूर्व विवाह से जन्मी पुत्री पर छुरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।पुलिस टीम ने आरोपी हाफिज उल्ला पुत्र नसीउल्ला निवासी ग्राम जमाल कमाल तकिया को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसका अपनी सौतेली संतान से मनमुटाव रहता था। पारिवारिक विवाद और नशे की हालत में उसने गुस्से में आकर यह वारदात कर दी। आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गोवध, मादक पदार्थ तस्करी व आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। जनपद के अलग अलग थानो में उस पर चार संगीन धाराये पहले से दर्ज है।आरोपी को गिरफ्तार करने  में  प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राजेश कुमार भारती, छट्ठू चैधरी, मिथिलेश यादव, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार सिंह, योगेन्द्र सिंह, गुफरान उल्ला खां, कांस्टेबल यशवंत, सूरज जायसवाल एवं महिला कांस्टेबल पूजा सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |