Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक


बाराबंकी। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर महिला पुलिस द्वारा शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया।  यह अभियान मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह व मिशन शक्ति टीम द्वारा दक्खिन टोला बंकी और जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया इंटर कॉलेज में चलाया गया। कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह ने छात्राओं, महिलाओं और बच्चियों को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी अहम जानकारियाँ दीं। उन्होंने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पास्को एक्ट, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम और यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जारी किये गए हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी, साथ ही कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन जैसी राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिला थानाध्यक्ष ने उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछीं, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने आस-पास की महिलाओं और बच्चियों को इन योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दें, ताकि समाज में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना और अधिक मजबूत हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |