प्रतापगढ़। जिले के शहीद उद्यान प्रतापगढ़ में जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 156वीं जयंती एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता की गई। गाँधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज महात्मा गांधी की 156वीं जयंती है। भारत ही नहीं, बल्कि विश्वभर में गांधी जयंती का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि उनकी सोच और विचारधारा हर दौर में इंसानियत और समाज को नई दिशा देते है। गांधी जी का ‘सत्य’ और ‘अहिंसा’ का संदेश एक नई ऊर्जा और संतुलन देता है।
आज के दौर में छात्र यदि गांधीजी के ‘स्वावलंबन’ और ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ को अपनाते हैं, तो वे हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। ‘स्वच्छ भारत’ अभियान से लेकर ‘मेक इन इंडिया’ जैसे कार्यक्रम भी बापू के विजन से ही जुड़े हुए हैं। सदर विधायक राजेंद्र मौर्या ने लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए आगे बताया कि 27 मई 1964 को नेहरू जी के निधन के बाद 9 जून 1964 को लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने। 1965 में जब पाकिस्तान ने भारत में घुसपैठ की कोशिश की, शास्त्री जी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने उन्हें खदेड़ दिया। शास्त्री जी का नारा था- श्जय जवान जय किसानश्। भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान जब शास्त्री जी को पता चला कि कई लोगों को रोज खाना नहीं मिल पा रहा है, तब उन्होंने अपना पीएम का वेतन लेना बंद कर दिया और उसे देशवासियों के हित में लगाना उचित समझा। पीएम बनने के सिर्फ 19 महीने बाद ही 11 जनवरी 1966 को ताश्कंत में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। ये 1965 भारत पाकिस्तान युद्ध खत्म करने के लिए शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के अगले ही दिन ये दुखद घटना हुई। जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ के कार्यकर्ताओं ने आज जनपद के मंदिरों, शहीद उद्यानों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी जी को अपने श्रद्धांजलि अर्पित की है और भाजपा प्रतापगढ़ की तरफ से विजयदशमी की सभी को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सदर जिला महामंत्री राजेश सिंह, आशुतोष त्रिपाठी संतोष मिश्र, भाजपा नेता राकेश सिंह, जिला मंत्री राम आसरे पाल, आलोक शुक्ल, ओमप्रकाश पांडे गुड्डू, पिंकी दयाल, प्रतिभा शुक्ला, यशोदा उपाध्याय, साधु दुबे, अशोक त्रिपाठी, देवेश त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
