Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढ़ः मंगरौरा ब्लॉक में मनाई गई गांधी जयंती, साफ सफाई के साथ ही किया गया वृक्षारोपण


कोहड़ौर/प्रतापगढ़। जनपद की पट्टी तहसील के मंगरौरा ब्लॉक में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान पूरे ब्लाक में ष्रघुपति राघव राजारामष् की ध्वनि गूंजती रही। खण्ड विकास अधिकारी राजीव पाण्डेय ने ध्वजारोहण करने के पश्चात महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया। खण्ड विकास अधिकारी व ब्लाककर्मियों द्वारा ब्लाक परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत साफसफाई करने के साथ ही वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान बीडीओ राजीव पाण्डेय ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री ईमानदारी और सादगी से रहने की शिक्षा देते हैं। अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं, महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गांधी जी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है। एडीओ पंचायत विजयराज ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि उनके ही कुशल नेतृत्व में भारत ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और लाल बहादुर शास्त्री जी ने प्रधानमंत्री पद पर सेवारत होते हुए जय जवान जय किसान का नारा देकर दुश्मन देश के दांत खट्टे किए और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखा। इस दौरान एडीओ पंचायत विजयराज, ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार, शकुंतला देवी, बिंदू, ब्लाक मिशन प्रबंधक हिना समेत सभी ब्लाककर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |