ठेकुआ के बिना छठ का व्रत है अधूरा, जानें कैसे बनाएं ये खस्ता मिठाई
October 26, 2025
नहाय-खाय के साथ ही छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। इस पर्व में छठी मां के साथ-साथ भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। यह पर्व पूरे 4 दिन तक चलता है जो नहाय खाय के साथ शुरू होता है। छठ के इस पर्व में पूजा-पाठ के साथ प्रसाद का बहुत अधिक महत्व है। जिसमें ठेकुआ मुख्य प्रसाद माना जाता है। यह एक पारंपरिक मिठाई है जिसे आटा और चीनी के साथ बनाया जाता है। इस मिठाई के बिना यह त्योहारा अधूरा माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं टेस्टी ठेकुआ?
ठेकुआ बनाने के लिए सामग्री:
डेढ़ कप गेंहू का आटा, 2 चम्मच रवा (सूजी), 3 चम्मच सूखा कद्दूकस किया हुआ नारियल, 1 चम्मच सौंफ, आधा चम्मच इलायची पाउडर, आधा चम्मच शुगर, 3 चम्मच घी, तलने के लिए घी या रिफाइंड
ठेकुआ बनाने की विधि:
पहला स्टेप: सबसे पहले आटा और रवा को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें 1 चम्मच सौफ, इलायची पाउडर और कददूसकस नारियल और 3 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
दूसरा स्टेप: अब एक पैन में आधा कप पानी और आधा कप चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके चाशनी बना लें।
तीसरा स्टेप: अब इसे आटा-नारियल वाले मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें। थोड़ी देर के लिए इसे छोड़ दें जिससे यह अच्छी तरह से फूल जाए।
चौथ स्टेप: अब इस आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें इसके बाद सांचे या फिर अपने अनुसार इस ठेकुआ का आकार दे दें।
पांचवा स्टेप: अब एक कड़ाही में घी या रिफाइंड गर्म कर लें। जब ये गर्म हो जाएं तो गैस की आंच धीमी कर दें और ठेकुआ डालकर हल्के ब्राउन होने तक तल लें।
छटवां स्टेप: छठ व्रत में चढाने के लिए आपके स्वादिष्ट ठेकुआ बनकर तैयार है। इसे आप एक एयरटाइट कंटेनर में बंद करके कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
