Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुर: दो अलग अलग घटनाओं में एक अधेड़ सहित एक युवक की मौत


सादात/गाजीपुर । औड़िहार गोरखपुर रेल लाइन पर दो अलग-अलग घटनाओं में से एक अधेड़ महिला सहित एक युवक की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। इस घटना से दोनों मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहली घटना सैदपुर थाना क्षेत्र कनेरी गांव के पास हुई। जिसमें सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर गांव निवासी 47 वर्षीय प्रमिला देवी पत्नी लखेंदर  रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गईं और उसकी  मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति लखेन्दर पंजाब में मजदूरी करता हैं। परिजनों ने उन्हें घटना की सूचना दे दी है। मृतक प्रमिला देवी अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई है। मृतका के पुत्र राहुल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के प्रधान सहित सम्मानित लोगों की उपस्थिति में शव का पंचनामा कराकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

दूसरी घटना औड़िहार गोरखपुर रेल लाइन पर सैदपुर थाना क्षेत्र के मुरावर गांव के पास हुई। घटनास्थल के पास की गांव नसीरपुर निवासी अश्वनी कुमार पुत्र देवनारायण यादव मंगलवार की सुबह खेत से पशुओं का चारा काट कर लौट रहा था। उसने कान में एयर फोन लगा रखा था। जिसके कारण उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वह इसकी चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में मौके पर ही अश्वनी की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक अश्विनी के चाचा सत्यनारायण की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए, परिजनों और सम्मानित ग्रामीणों की उपस्थिति में शव का पंचनामा कराकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |