Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: ब्लाक संसाधन केंद्र पे मनाया गया दीपावली का त्योहार


सादात/गाजीपुर। क्षेत्र में दीपावली का पर्व  धूम-धाम से मनाया गया। सादात  ब्लाक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सोमवार को ब्लाक संसाधन केंद्र के प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर सुख समृद्धि की कामना की।ब्लाक के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने परिसर में सैकड़ों दिए जलाकर खुशियां मनाई।  इसके साथ ही ओपीएस लिखकर पुरानी पेंशन बहाली की अपनी मांग  दोहराई । इस मौके पर सुनील यादव(अटेवा के ब्लाक अध्यक्ष),राजन गुप्ता(बीआरसी सहायक),त्रिलोकी पासवान(सहायक अध्यापक),रविन्द्र प्रताप(एआरपीत),राकेश मोहन(अध्यक्ष-सफाई कर्मचारी संघ-सादात),हरिश्चंद्र यादव आदि सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |