Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर:दो अलग-अलग घटनाओं में तीन घायल


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के दो अलग-अलग घटनाओं में तीन चोटिल का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में किया गया।पहली घटना मनोज मिश्रा पुत्र मेवालाल मिश्रा निवासी जरौटा अपनी पत्नी वंदना के साथ कालिकन आ रहे थे अमेठी - कालिकन मार्ग पर पतापुर के पास इनकी मोटरसाइकिल के सामने आवारा कुत्ता आ गया जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई एम्बुलेंस के माध्यम से चोटिलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां इनका इलाज किया गया स्वस्थ होने के बाद पति-पत्नी दोनों को घर जाने की सलाह दी गई वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के ठेंगहा निवासी राम संजीवन पुत्र जोखूराम उम्र 40 वर्ष साईकिल से राम घाट जा रहे थे कि ठेंगहा - शुकुल पुर मोड़ के पास सड़क किनारे आवारा कुत्ता दौड़ कर काट लिया ।घायल को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया। विभिन्न प्रकार के इंजेक्शन लगाए गये और उपचार के बाद घर जाने दिया गया घायल राम संजीवन को समय-समय पर अस्पताल आकर रेबीज का इंजेक्शन लगाने की सलाह दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |