संग्रामपुर: आज आएगी महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा
October 28, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा का एक दिवसीय जनपद भ्रमण अमेठी में 29 अक्टूबर दिन बुधवार को प्रस्तावित है।महिला आयोग की सदस्य मा0 प्रतिभा कुशवाहा सबसे पहले थाना संग्रामपुर क्षेत्र के पवित्र धाम कालिकन आएंगी कालिकन में विराजमान शक्ति स्वरूपा मां कालिका की पूजा अर्चना करेगी उसके बाद वे गयाबक्स सरस्वती शिशु मंदिर संग्रामपुर के प्रबंधक सदाशिव पाण्डेय के आवास पर जाकर परिजनों से भेंटवार्ता करेगी। इसके बाद दोपहर भाजपा जिला कार्यालय गौरीगंज में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेगी। आत्मनिर्भर भारत- मातृशक्ति कार्यक्रम में शामिल होकर समूह की बहनों से बातचीत करेंगी। उसके बाद जिला पंचायत सदस्य गौरीगंज आपसे एक चंद कौशिक के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर परिजनों से भेंट वार्ता करेंगी। पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरीगंज संजय सिंह की आवास पर उनकी स्वर्गवासी माता जी की शोक संवेदना कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। उनकी सुरक्षा व्यवस्था में महिला थाना और कार्यक्रम का क्षेत्र थाना के पुलिसबल तैनात रहेगा।
