गौरीगंज: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा सम्मेलन सम्पन्न
October 28, 2025
गौरीगंज/अमेठी।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वावधान में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत एक भव्य युवा सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय, गौरीगंज में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवबीर सिंह भदौरिया रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु शुक्ला एवं क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा पवन पाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विषुव मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि शिवबीर सिंह भदौरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “आत्मनिर्भर भारत” का विजन युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। आज का युवा आत्मविश्वास और नवाचार की शक्ति से देश को नई ऊँचाइयों पर ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र सेवा के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु शुक्ला ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की सबसे ऊर्जावान इकाई है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की धारा बहा रही है। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर युवा अपने कौशल, परिश्रम और संकल्प से समाज में योगदान देगा। उन्होंने युवाओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह, जिला मंत्री प्रभात शुक्ला, सह-मीडिया प्रभारी श्री अरुण मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीमान चंद प्रकाश मिश्र मटियारी, हित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
