Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: आशियाना चैकी प्रभारी द्वारा कार्यवाही न करने से आक्रोशित युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास


आलमबाग। आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने चैकी प्रभारी की उदासीनता से नाराज हो बुधवार रात्रि करीब 11 बजे विधानसभा गेट पहुंच अपने ऊपर पेट्रोल डाल आत्मदाह का प्रयास करने लगा मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ आशियाना पुलिस को सूचना दिया गया और युवक को आशियाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।आशियाना के शारदा नगर योजना रुचि खंड प्रथम में अभयराज अपनी पत्नी मालती दो बेटो ऋषभ और अक्षांश के रहते है। अक्षांश नोएडा में अपने दोस्त लखनऊ निवासी आर्यन और सामर्थ्य पाल के साथ किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करते है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के अनुसार नोएडा में तीनों दोस्तो में किराए को लेकर विवाद हुआ था छुट्टियों में तीनों दोस्त लखनऊ स्थित अपने घर आए थे बीते 26 अक्टूबर को अक्षांश खरीदारी करने आशियाना चैराहे पर पहुंचा था तभी दोस्तो से आमना सामना हो गया और तीन दोस्तो में मारपीट हो गया था जिसकी जानकारी अक्षांश ने अपनी मां को दी थी मां मालती ने उसी दिन आशियाना थाने पर शिकायत की थी जिसकी जांच आशियाना चैकी प्रभारी को सौंपा गया था। आरोप है कि चैकी प्रभारी मामले में कार्यवाही करने के बजाय लचर रवैया अपनाए रहे और जांच के नाम पर मामले को टरकाते रहे। चैकी प्रभारी की इस रवैए से नाराज बड़े बेटे ऋषभ नशे की हालत में रात्रि समय विधानसभा के गेट नंबर दो के पास पहुंच आत्मदाह का प्रयास करने लगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |