लखनऊ: मोहनलालगंज पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी को बारह वर्ष की सश्रम कारावास व पचास हजार रुपए जुर्माने की सजा
October 30, 2025
मोहनलालगंज/लखनऊ। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत लखनऊ पुलिस एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से मोहनलालगंज पुलिस की एक बड़ी सफलता सामने आई है। माननीय न्यायालय द्वारा मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या खेड़ा के रहने वाले आरोपी अब्दुल मालिक पुत्र स्व.अब्दुल रशीद को न्यायालय द्वारा आरोप सिद्ध होते हुए आरोपी को 12 वर्ष की सश्रम कारावास एवं पचास हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। मोहनलालगंज सर्किल एसीपी विकास कुमार पांडेय के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह व उपनिरीक्षक सुनील कुमार की टीम ने प्रभावी पैरवी कर आरोपी को दोष सिद्ध कराया। न्यायालय ने बीते 27 अक्टूबर को दुष्कर्म के मामले में निर्णय सुनाते हुए आरोपी को सजा सुनाई गई है।इस पूरे मामले में थाना प्रभारी डी.के. सिंह व उपनिरीक्षक सुनील कुमार की मेहनत और तत्परता से अभियोजन पक्ष को सफलता मिली। पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा टीम को सराहना पत्र देने की संस्तुति की गई है।
.jpg)