Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: हैकरों ने क्रेडिट कार्ड खाते से उडाए 75,800 रुपये


आलमबाग। कोतवाली इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड खाते से हैकरों ने 75,800 रुपये निकाल हडप लिए। आलमबाग कोतवाली इलाके स्थित पुराना सरदारी खेड़ा निवासी मो मोहसिन पुत्र मो रफीक के अनुसार उसके पास  दो क्रेडिट कार्ड आरबीएल बैंक और एचडीएफसी बैंक के दो क्रेडिट कार्ड हैं। बीते 23 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को आरबीएल बैंक का कर्मचारी बताया। कॉल करने वाले ने उन्हें अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी देने के लिए कहा और उनके खाते से 73 हजार रुपये निकालने के अलावा, 24 अक्टूबर को उनके दूसरे क्रेडिट कार्ड से 2,800 रुपये निकाल हडप लिया। वही पीडित का आरोप है उसके क्रेडिट कार्ड के वार्षिक शुल्क के संबंध में बैंक ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने बैंक की ग्राहक सेवा से संपर्क किया था, लेकिन इसके तुरंत बाद उनके साथ यह घटना घटित हुई। जिसके पश्चात उन्होंने आनलाइन साइबर सेल मे शिकायत करने के साथ स्थानीय आलमबाग कोतवाली मे पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |