Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने किया हंगामा, सचिव का किया घेराव! गुलैंदा गौंटिया स्थित ग्यासपुर किसान सहकारी समिति पर प्रदर्शन, बाद में शुरू हुआ वितरण


बीसलपुर। ग्राम गुलैंदा गौंटिया स्थित ग्यासपुर किसान सहकारी समिति पर सोमवार को खाद वितरण न होने से ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और सचिव का घेराव किया। किसानों का आरोप था कि समिति के सचिव ने उनसे धनराशि लेकर भी खाद नहीं दी, जिससे किसानों में भारी रोष फैल गया।सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र के कई ग्रामों के किसान पिछले कई दिनों से समिति का चक्कर काट रहे थे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही थी। सोमवार को जब फिर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा तो किसानों का सब्र टूट गया। उन्होंने सड़क पर नारेबाजी करते हुए समिति परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि सचिव मुन्ना लाल ने कई काश्तकारों से पैसे लेकर भी खाद नहीं बांटी। इस पर प्रदर्शनकारियों ने सचिव का घेराव कर विरोध जताया। स्थिति बिगड़ती देख सचिव ने तत्काल खाद वितरण शुरू कराया, जिसके बाद कहीं जाकर किसानों ने घेराव समाप्त किया।इस प्रदर्शन का नेतृत्व हिंदू महासभा के महामंत्री अवनीश रत्न ने किया। प्रदर्शन में बाबूराम वर्मा, महेंद्र मौर्य, द्वारिका प्रसाद, धर्मपाल वर्मा, राजीव कुमार, सत्यपाल, रामनिवास त्रिगुणायत, अखिलेश मिश्रा सहित दो दर्जन से अधिक किसान मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद वितरण में पारदर्शिता रखी जाए ताकि भविष्य में किसानों को इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |