Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: गंगा नदी में स्नान कर रहे डूबते पांच युवकों में से तीन को बचाया,दो तलाश जारी


विंध्याचल/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के निफरा गांव मे गुलौरी गंगाघाट पर सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे स्नान करने गए पांच युवक डूबने लगे। जिसमें एक नाविक ने तीन को बचा लिया लेकिन दो युवक लापता हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस गोताखोरों द्वारा तलाश करा रही थी। दो सगे भाईयों में छोटा भाई तो बच गया बड़ा लापता है। 

जिले के निफरा गांव निवासी शिवम पाण्डेय (25) पुत्र राजधर, शिवम शर्मा (17) पुत्र अशोक शर्मा, ओम पाण्डेय (16) व सोम (11) पुत्र दिनेश पाण्डेय, अनुराग सरोज (17) पुत्र मनोज गांव के ही गुलौरीघाट पर स्नान करने गए थे। स्नान करते समय पांचों लोग गंगा में डूबने लगे कि एक नाविक लाऊ निषाद ने नाव का लग्गा फेंक कर शिवम, शिवम व सोम को बचा लिया। ओम (16) व अनुराग सरोज (17) लापता हो गए। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन व गांव के लोग घाट पर पहुंच कर तलाश में जुट गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने स्थानीय गोताखोरों को लगा कर तलाश करते हुए एसडीआरएफ को बुलाया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |