Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखाना: पुण्यतिथि पर मनायी गयी जयंती


मुसाफिरखाना/अमेठी। क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर चैराहे पर दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य की अगुवाई में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी जी भारत की एक सशक्त एवं दूरदर्शी नेत्री थीं, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके योगदान और बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता।इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और देश की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर  रामसजीवन यादव, सुरेन्द्र यादव, पी. एन. कनौजिया, रिपन राय,  जयलाल यादव, वीरेंद्र यादव, आनंद निषाद, अनिल चैरसिया, अजय यादव, शिवम, आकाश यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |