Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: राष्ट्रीय एकता दिवस! स्कूल के बच्चो का पुलिस ने बढाया मनोबल


जायस/अमेठी। शाहमऊ बाजार  विश्व भारती विघा बिहार इन्टर कॉलेज मे चल रहे राष्ट्रीय  एकता दिवस भारत का लौह,,पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जायंती के कार्यक्रम मे शामिल हुये क्षेत्राधिकारी व स्थानीय पुलिस प्रशासन कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह समस्त पुलिस बल ने बच्चों का मनोबल बढाते हुये नियम कानून का पाठ पढाते हुये जागरूक किया। आपको बताते चले कि जब विश्व भारती विघा बिहार इन्टर कॉलेज मे प्रधानाचार्या व स्टॉप सहित सैकड़ों बच्चो के बीच राष्ट्रीय एकता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था उसी समय मोहनगंज पुलिस प्रशासन टीम स्कूल  प्रांगण मे पहुचकर भारत के लौह,,पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की विस्तार से जानकारी देते हुये भारतीय न्याय सहिता 2023 नये नियमो व साइबर अपराध सम्बन्धित पास्रवर्ड, चोरी,फर्जी बेबसाइडो का निर्माण साइबर धोखाधड़ी अपराध आदि सम्बन्धित जानकारी बच्चो को दी. स्थानीय  पुलिस प्रशासन नियमो का पाठ पढाते हुये कहा कि बच्चे आने वाले कल के भविष्य है। और उस भविष्य की रखवारी करना हम सबका दायित्व बनता है। कहा कि कानून की जानकारी रखते हुये निडर होकर आप लोग स्कूल आईये रास्ते मे कोई परेशानी होती है तो तत्काल 112 नम्बर पर कॉल  करके पुलिस प्रशासन को सूचना दो पुलिस प्रशासन 24 घंटे आपके साथ खडी है। वही साइबर ठंगी की जानकारी देते हुये कहा कि ठंगी करने वाले तरह तरह चाल करते है उनसे बचे सोसल मीडिया पर ज्यादा  ध्यान न देकर पढाई पर ध्यान दो जिससे आने वाला भविष्य उज्जवल सुनहरा बन सके। मुख्य अतिथि सीओ तिलोई दिनेश  कुमार मिश्र व मोहनगंज कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह सहित समस्त पुलिस बल  रहा । इस मौके पर प्रधानाचार्या ज्योति सिंह सुरेश सरोज सहित दर्जनो स्कूल स्टाप के साथ सैकडो की संख्या मे छात्र छात्राएं मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |