Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: सरकार हो रही बदनाम! गौकशी के आरोपी को पुलिस पकड़ने में नाकामः कई दिनों से हवा में तीर चला रहीं पुलिस


जगदीशपुर/अमेठी।पांच दिन पूर्व गौकशी की योजना बनाते समय गौकशों पर पुलिस द्वारा जवाबी फायर झोंक कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया तो वहीं दूसरा घेराबंदी के बाबजूद भी भागने में सफल रहा जिसे पकड़ने के लिए पांच दिनों से हवा में तीर चला रही पुलिस नाकाम दिख रही है जिससे गौवंशों की सुरक्षा को लेकर बचनबद्ध सरकार की फजीहत होकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पूरे गौहर नया पुरवा के निकट नाले के समीप झाड़ियों में गौकशों द्वारा गौकशी की योजना बनाते समय मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके जवाबी फायर झोंककर एक को गिरफ्तार किया तो वहीं दूसरा घेरा तोड़कर भागने में सफल रहा जिसे पकड़ने के लिए पांच दिनों से पुलिस दर दर की खाक छान रही है परन्तु आरोपी का सुराग तक नहीं लगा पा रही हैं इस बाबत  स्थानीय लोगों में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त ने खुद बयान दिया है कि हम लोग मिलकर छुट्टा गौवंशों को मार देते है तथा बाद में उसका मांस बेच देते हैं हैरत की बात तो यह है कि गौवंशो की सुरक्षा के लिए सरकार है तथा जहां एक तरफ कटिबद्ध है। तथा इस धंधे पर अंकुश लगाने के लिए आए दिन जिम्मेदारों को कड़े फरमान जारी करती रहती हैं बावजूद इसके ये धंधा दिन बदिन तेजी से फल फूल रहा है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है इतना जरूर है कि यदा-कदा उच्च अधिकारियो के दबाव पर पुलिस गौकशी की योजना बनाते हुए अभियुक्तो को पकड़ कर अपनी पीठ जरूर थपथपा लेती है अब देखना यह है।कि इस धंधे को पूर्ण रूप से समाप्त करने में पुलिस कहाँ तक कामयाब होती है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फारार आरोपी को पकड़ने के प्रायस जारी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर  जेल भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |