Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

'आलिया भट्ट' नाम की गाय से मिलीं प्रियंका गांधी! सुनाया मजेदार किस्सा


कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर एक मजेदार किस्सा शेयर किया है और बताया है कि उन्होंने आलिया भट्ट नाम की एक गाय से मुलाकात की। दरअसल प्रियंका की मुलाकात डेयरी किसानों के एक समूह से हुई। यहां उन्हें एक गाय मिली, जिसका नाम आलिया भट्ट था। इसके बाद प्रियंका ने ये वाकया अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया और उसमें बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को टैग भी किया।

प्रियंका ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, "एक प्यारे से परिवार द्वारा संचालित डेयरी फार्म में डेयरी किसानों के एक समूह से मुलाकात हुई (और आलिया भट्ट नाम की एक गाय भी मिली! आलिया भट्ट से क्षमा चाहती हूं, लेकिन वह वाकई बहुत प्यारी थीं!)"

प्रियंका ने कहा, "दुर्भाग्य से डेयरी किसान कई मुश्किलों से जूझ रहे हैं और कई तो अपना गुज़ारा भी नहीं कर पा रहे हैं। मैं संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखकर उन्हें पशु चिकित्सा दवाओं की बढ़ती कीमतों, पर्याप्त बीमा कवरेज की कमी और अच्छी गुणवत्ता वाले पशु आहार तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों सहित उनके सामने आने वाली कई समस्याओं से अवगत कराना चाहती हूं।"

प्रियंका ने कहा, "मैं उन सभी किसानों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे इन मुद्दों को समझाने में अपना समय दिया। मैं उनकी हर संभव मदद करूंगी।"

प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए बस हादसे पर भी दुख जताया। बता दें कि भू स्खलन की चपेट में आने से बस का एक्सीडेंट हुआ और इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई। प्रियंका ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, "बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में एक यात्री बस के भूस्खलन की चपेट में आने की वजह से बड़ी संख्या में यात्रियों की मृत्यु एवं कई के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। संकट की इस घड़ी में राज्य की कांग्रेस सरकार हर तरह से पीड़ितों के साथ है, हर संभव मदद एवं राहत के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |