Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रयागराजः पत्थरबाजी कर रोडवेज बस चालक की हत्या में चैकी प्रभारी पर गिरी गाज हुए सस्पेंड


प्रयागराज। मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को गालीगलौज व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के विवाद में पत्थरबाजी कर रोडवेज चालक राजेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू (40) की हत्या कर दी गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। हात्या के बाद गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे डीसीपी ने हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं लापरवाही बरतने पर टीपी नगर चैकी प्रभारी राजेश कुमार चैबे को सस्पेंड कर दिया गया है।

धूमनगंज थाना क्षेत्र के गांव नीमसराय निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू रोडवेज में संविदा पर ड्राइवर थे।

भाई नरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1रू15 बजे राजेन्द्र मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप पर बस में तेल भरवाने गाए थे। आरोप लगाया कि वहां घात लगाकर बैठे हसैनन, उसके भाई नुरैन, अली, कामरान, इरफान, हुसैन, कैफ समेत

अन्य अज्ञात युवकों ने राजेन्द्र पर गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहकर उनके शिर में पत्थर मार दिया और बोले कि अब यह गिर गया है इसे मार डालो।इसके उन लोगो ने पत्थर मार कर हत्या कर दी उक्त घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को जी टी रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया जिस पर दो भाइयों के ऊपर11 धाराए लगा कर मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना के बाद पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सामने आया है। 43 सेकेंड के इस फुटेज में दिख रहा है कि राजेंद्र पर हमलावर पत्थरचाजी कर रहे हैं। एक पत्थर राजेन्द्र की गर्दन में लगा इसके बाद यह भागने लगे तो हमलावरों ने पीछे से एक और पत्थर मारा जो सीधे के उनके सिर पर लगा। इससे वह औंधे मुंह गिर पड़े और फिर दोबारा नहीं उठे। बताया जा रहा है कि घटना के दो-तीन दिन पहले गाड़ी खड़ी करने को लेकर राजेंद्र का आरोपियों से विवाद हुआ था।

हमलावरों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं जो जगह-जगह दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में लापरवाही बरतने पर टीपी नगर चैकी प्रभारी को निलंबित किया गया है। मनीष शांडिल्य, डीसीपी नगर

इसके बाद सभी ने मिलकर पत्थर चरसाष्ट और भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने दे भाइयों समेत 11 हमलावरों पर केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |