लखनऊः कोई फार्मासिस्ट साथी बिना डाक्टर की लिखी कोई दवा न बेंचे- अजय पाण्डेय
October 15, 2025
लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (डीपीए) की जनपद इकाई की नयी कार्यकारिणी गठित की गयी। चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं डीपीए के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय पांडेय की देखरेख में सम्पन्न की गयी, जिनमें डीपीए जनपद शाखा बाराबंकी के अध्यक्ष पद पर केके सिंह और मंत्री राकेश कुमार तिवारी निर्वाचित हुए। सभी आठ पदों पर चुनाव में विजयी रहे। प्रत्याशियों को प्रांतीय पर्यवेक्षक अजय पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके बाद सभा को सम्बोधित करते हुए पाण्डेय ने कहा कि संवंर्ग की समस्याओं का निराकरण कराने के साथ ही हमारा समाजिक दायित्व भी है। हाल ही में विभिन्न राज्यों में बच्चों की आकस्मिक मृत्यु हुई, जो मिलावटी कफ सिरप के सेवन के कारण हुई। इस पर निजी क्षेत्र के फार्मासिस्ट साथियों को पत्र देकर अपील की गयी कि बिना डाक्टर की लिखी कोई दवा न बेंचे। उन्होंने आगे कहा कि दीपावली का पर्व नजदीक है और हर वर्ष की भांति अनाथ बच्चों को उपहार देते हैं। इसकी रूपरेखा शनिवार को बलरामपुर अस्पताल में एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक के दौरान तय की जाएगी।
