Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न स्थानों पर किया गया जागरूकता अभियान कार्यक्रम


गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग गाजीपुर के तत्वाधान में विभिन्न विकास खण्डो में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों के निर्देशन में पी०आर०डी० स्वयंसेवको एवं महिला मंगल दलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं के शिक्षा, सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर ग्राम पंचायत मनिया विकास खण्ड भदौरा, ग्राम पंचायत डारीडीह विकास खण्ड रेवतीपुर, ग्राम पंचायत नगवा उर्फ नवापुरा विकास खण्ड मुहम्मदाबाद व चन्द्रशेखर शक्तिपीठ इंटर कालेज अलावलपुर विकास खण्ड कासिमाबाद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं एवं महिलाओं को अपने अधिकार को समझने और हर चुनौतियों से निपटने को तैयार रहना होगा और जरूरत पड़ने पर पुलिस एवं हेल्प लाइन नम्बरो पर काल कर मदद लेने में संकोच नही करना होगा। 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1090 महिला पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड लाइन की जानकारी दी गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |