Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः ताड़का वध और नगर फुलवारी ने मोहा दर्शकों का मन


बाराबंकी। ग्राम पंचायत गणेशपुर कस्बा में चल रही प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्रीरामलीला में बुधवार की रात मुनि आगमन, ताड़का वध और नगर फुलवारी जैसे भावपूर्ण प्रसंगों का मनमोहक मंचन किया गया। श्रीरामलीला मैदान में हजारों की संख्या में श्रद्धालु देर रात तक रामलीला के दिव्य दृश्यों में डूबे रहे।भगवान श्रीराम की भूमिका लव ने निभाई, लक्ष्मण की कुश त्रिपाठी ने, जबकि विश्वामित्र के रूप में प्रवीण कुमार अवस्थी और राजा दशरथ के रूप में सुशील शुक्ला ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की वाहवाही लूटी। ताड़का के रूप में राजकुमार निगम का दमदार प्रदर्शन तालियों की गड़गड़ाहट में गूंज उठा।कार्यक्रम में नगर फुलवारी के दौरान सुंदर नृत्य और संवादों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। सुरक्षा व्यवस्था थाना प्रभारी अनिल पांडे की देखरेख में चाक-चैबंद रही।रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी के.के. शुक्ला व डायरेक्टर जितेंद्र नाथ मिश्रा सहित समिति के अनेक सदस्य आयोजन में उपस्थित रहे। इस वर्ष डिजिटल पर्दे के प्रयोग से रामलीला का आकर्षण और भी बढ़ गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |