Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः भू्रण लिंग परीक्षण को मानवता के खिलाफ- श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह


बाराबंकी। समाज में लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा  विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव के निर्देशन में अक्टूबर माह के प्लान ऑफ एक्शन के अंतर्गत संपन्न हुआ।शिविर में सचिव श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह ने भ्रूण लिंग परीक्षण को मानवता के खिलाफ अपराध बताते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को जीवन का हिस्सा बनाना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने समाज से लिंगभेद समाप्त करने का आह्वान किया।स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अरूणा सिंह ने महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि महिला स्वच्छता समाज के समग्र स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने सैनेटरी पैड के प्रयोग और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन बाल रोग विशेषज्ञ डा. विश्वास चन्द्र ने किया।अस्पताल कर्मियों, नागरिकों, छात्र-छात्राओं और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों की सहभागिता ने शिविर को प्रेरक और सार्थक बना दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |