Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः दुनिया के अनेक देशों में महात्मा गांधी को मिला सम्मान- गोप


बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने महात्मा गांधी के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि गांधी जी जितना सम्मान दुनिया में किसी और नेता को नहीं मिला है। दुनिया के अनेक देशों में उनकी प्रतिमाएं लगी हैं। गांधीजी ने एक धोती लपेटकर पूरी दुनिया में अलग छाप छोड़ी, देश आजाद कराने के बाद पूरी दुनिया में उनकी पूजा होती है। दुनिया में तमाम शीर्ष साहित्यकारों, लेखकों और पत्रकारों ने गांधीवादी विचारधारा को सबसे बेहतर माना है। हम समाजवादी व्यवस्था और समाजवादी विचारधारा को लेकर जिस तरह चले हैं, उसी तरह गांधीवादी विचारधारा को भी लेकर चल रहे है। बुधवार को गांधी भवन में पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित गांधी जयन्ती सप्ताह का उद्घाटन किया। समारोह के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्त्यापण के उपरान्त दीप प्रज्जवलित करके इस साप्ताहिक आयोजन की शुरूआत की। समारोह की अध्यक्षता कर रहे गांधी ट्रस्ट के न्यासी एवं सप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एस.एस नेहरा ने कहा कि बदलाव और पूंजीवाद के इस दौर में महात्मा गांधी की सोच को आगे ले जाना एक चुनौती है, जिसे देश और समाज की मजबूती के लिये पार पाना ही होगा। गांधीवादी चिन्तक एवं संयोजक राजनाथ शर्मा ने कहा कि गांधी की लोकप्रियता आज भी दुनिया में जीवित है। जो लोग गांधी को मिटा देना चाहते हैं, वे समझ लें कि गांधी को मारा नहीं जा सकता। मारने वाले नश्वर हैं, लेकिन गांधी और उनके विचार अमर हैं। सभा का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूं नईम खान ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से विजयलक्ष्मी आई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ विवेक कुमार वर्मा, पूर्व एमएलसी राजेश कुमार यादव, गांधी जयन्ती सप्ताह कार्यक्रम के अध्यक्ष उमैर किदवई, डॉ कुसुम नेहरा, डॉ सुधि सरीन, देवेन्द्र सरीन, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता बलदेव मलिक, अमीर हैदर, अरूण डागर, बृजेश दीक्षित, डॉ सी.ए. जावेद, उ.प्र. सहकारी विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा, डीसीडीएफ के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर शुक्ला, अजय वर्मा, तौकीर कर्रार, पवन सिंह, सुमन शर्मा, विनय सिंह, मृत्युंजय शर्मा, रमेश चन्द्रा, अजय सिंह, शिवा शर्मा, धनजंय शर्मा, मुजीब अहमद, संतोष शुक्ला, अंकित मिश्र, विनोद भारती, विजय सिंह मुन्न, मनीष सिंह, श्रभ्निवास त्रिपाठी, पवन शर्मा अशोक शुक्ला, मनीष खेतान, अरविन्द वर्मा, मनीष गौतम, पाटेश्वरी प्रसाद, नीरज दूबे आदि कई लोग मौजूद रहे। 

गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी जयन्ती पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा गांधी भवन में शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें उर्दू शायरी और हिन्दी कविताओं की रसधारा से जनपदवासियों को सराबोर करने और अपनी रचनाओं को सुनाकर कौमी एकता को मजबूत करने का प्रयास करेगे। उक्त साहित्यिक कार्यक्रम में प्रख्यात कवि एवं गीतकार प्रियांशु गजेंद्र, मशहूर गजल व शायर डॉ अंजुम बाराबंकवी, शोएब अनवर, सलीम सिद्दीकी, फैज खुमार, वकार बाराबंकवी, उस्मान मिनाई, फैजान किदवई, असद उमर, योगेंद्र शुक्ल ‘मधुप’, अरविंद मिश्र, जितेंद्र श्रीवास्तव ‘जीतू’, धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘धीरू’ जैसे कवि और शायर अपनी रचनाओं से आयोजन में समां बांधेंगे।

गांधी जयन्ती पर देवा रोड स्थित गांधी भवन में प्रातः 9 बजे झण्डारोहण होगा। इससे पहले महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के बच्चों द्वारा मद्य निषेध पर एक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। तदोपरान्त पूर्व आईजी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा चरखा कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद गांधी स्मृति व्याखन और सामाजिक सहभागिता सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति जस्टिस डी.पी. सिंह होंगे। वहीं सभा की अध्यक्षता अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पं. सुभाष चन्द्र मिश्र एडवोकेट करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |