Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः राष्ट्र पुनर्जागरण का आंदोलन है आत्मनिर्भर भारत अभियान-मुकेश शर्मा


बाराबंकी। भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में  गुरुवार को युवा सम्मेलन आयोजित किया गया।सम्मेलन में  युवाओं को आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा बताई गई। अयोध्या हाइवे पर  लक्ष्बरबजहा स्थित सिटी लॉ कॉलेज में  आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत  आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए एमएलसी मुकेश शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ एक आर्थिक नीतिगत कार्यक्रम नहीं बल्कि यह राष्ट्र पुनर्जागरण का आंदोलन है।उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की रूपरेखा युवाओं के साथ साझा करते हुए कहा कि यह भारत की नई सोच, नए आत्मविश्वास और नए युग की शुरुआत है। आत्मनिर्भर भारत का अर्थ सिर्फ उत्पादन बढ़ाना नहीं है बल्कि मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक स्वावलंबन प्राप्त करना भी है। जब देश का युवा अपने कार्य, विचार और कर्म से आत्मनिर्भर बनेगा, तभी सशक्त भारत का निर्माण होगा।  उन्होंने कहा कि आसपास के कारीगरों, उद्यमियों और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करें और वोकल फॉर लोकल को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए। 

एलसी मुकेश शर्मा ने कहा कि भारत विश्व की चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से इसे भविष्य में प्रथम स्थान पर लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी प्राप्त होगा जब देश के युवा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे और नवाचार की दिशा में अग्रसर होंगे।उन्होंने  कोरोना महामारी के दौरान भारत में निर्मित स्वदेशी वैक्सीन का जिक्र किया , जिसने देश और विश्वभर के नागरिकों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन का उल्लेख करते हुए ब्रह्मोस और आकाश जैसी मिसाइल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। विशिष्ट अतिथि व भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा का यह अभियान युवाओं को राष्ट्रहित के प्रति समर्पित भावना से जोड़ने का माध्यम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया।

युवाओं को 12 बिंदुओं पर आधारित एक संकल्प दिलाकर सम्मेलन का समापन हुआ। इस संकल्प के जरिए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने  जैसे कई विषयों पर युवाओं का आह्वान किया गया।संचलन भाजयुमो के जिला मंत्री अरुण रावत ने किया।इस अवसर पर 

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, अम्बरीष रावत,सूरज भान अरुण रावत,अनुज वर्मा,प्रमोद गोस्वामी ,कृष निगम,महेश यादव,प्रेम कुमार,हरिकेश दीक्षित मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |