Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः दो बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल! निगोही निवासी परवीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया


बीसलपुर। बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग पर गुरुवार को हुई दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जनपद के निगोही निवासी परवीन पुत्र यासीन किसी कार्य से बीसलपुर आया हुआ था। जैसे ही वह किसान सहकारी चीनी मिल के पास पहुंचा, उसी समय विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

दुर्घटना में परवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

टक्कर के बाद दोनों वाहनों को क्षति पहुँची। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और वाहनों को सड़क किनारे कराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |