Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः आशीष हत्याकांड का पुलिस जल्द करेगी खुलासा! एक आरोपी पुलिस हिरासत में, जल्द खुलेगा हत्या का राज


बीसलपुर। चार दिन पहले नहर से बरामद हुए आशीष कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मृतक की पत्नी अनामिका देवी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार सुबह के.के. यश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के निकट नहर में ढकिया रंजीत (थाना दियोरिया क्षेत्र) निवासी आशीष कुमार का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तहरीर के आधार पर गांव के ही अतुल उर्फ छोटू और मनोज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की थी।

पुलिस ने अब एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि “एक आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।” स्थानीय लोगों में इस हत्या की गुत्थी सुलझने की प्रतीक्षा बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |