Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः 10 नवंबर से चलेगा ‘एनीमिया मुक्त बालिका अभियान’, हर घर पहुंचेगी आयरन की पिंक व नीली गोलियां! मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत चलेगा विशेष अभियान, 6 से 19 वर्ष की बालिकाओं को किया जाएगा जागरूक


पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देश पर आगामी 10 नवंबर 2025 से जनपद में मिशन शक्ति फेस 5.0 एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष मासिक कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य 6 से 19 वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को एनीमिया (रक्ताल्पता) से मुक्त करना है।

अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास विभाग की टीम घर-घर जाकर बालिकाओं को आयरन की पिंक और नीली गोलियां वितरित करेगी। ये गोलियां संबंधित कर्मी आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एनआरएलएम समूह की दीदी और पंचायत सहायक  द्वारा सप्ताह में एक बार स्वयं खिलाई जाएंगी। इसके साथ ही टीमों द्वारा बालिकाओं को एनीमिया के दुष्प्रभाव, पोषण के महत्व और मेंस्ट्रूअल हाइजीन (मासिक स्वच्छता) के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

इस अभियान का शुभारंभ 10 नवंबर को प्रातः 10रू30 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अडासेई (ब्लॉक ललौरीखेड़ा) में किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी ब्लॉकों में बैठकें कर समन्वय स्थापित किया जा चुका है।

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पहल से जनपद में किशोरियों में एनीमिया के मामलों में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। विभाग ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है ताकि हर बालिका स्वस्थ, पोषित और आत्मनिर्भर बन सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |