संग्रामपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस मनाकर मनाया गया लौह पुरुष की जयंती
October 31, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। भारतवर्ष के लौह पुरुष की उपाधि पाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज सुबह 11 बजे ब्लॉक मुख्यालय, थाना परिसर और अस्पताल मे उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण करके एकता और अखंडता की शपथ दिलाकर की गई। इंटर कॉलेज कालिकन धाम में प्रधानाचार्य आरपी सिंह साहित्य सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में डॉक्टर हिमालय ने लौह पुरुष की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया और उपस्थित स्वास्थ्य परिवार के साथ एकता और अखंडता की शपथ ली। थाना संग्रामपुर प्रभारी अखिलेश सिंह ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके पुलिसकर्मियो व क्षेत्रीय लोगों के साथ एकता और अखंडता के साथ संविधान की रक्षा के लिए एकता के प्रतीक लौह पुरुष बैनर तले पदयात्रा की।ब्लॉक संग्रामपुर मुख्यालय पर एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार की अगवाई में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। लेकिन शपथ नहीं ली गई। ब्लॉक पर कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर, सहायक विकास अधिकारी संग्रामपुर।
