Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: किसान हलकान, अधिकारी अंजान


संग्रामपुर/अमेठी। प्रखंड संग्रामपुर क्षेत्र में कृषि विभाग की लपरवाही के चलते कई किसान गेहूं का बीज नहीं पा रहे हैं। क्षेत्र के किसान गेहूं के बीच के लिए सुबह राजकीय कृषि भण्डार केंद्र ठेंगहा पहुंचे वहां केंद्र प्रभारी राम केदार निषाद द्वारा बायोमेट्रिक आधार द्वारा कराया गया । बायोमेट्रिक के बाद किसान को बताया गया कि आपको बीज नहीं मिलेगा नाम आपका दूसरे विकास खंड में है।सुबह से लगा किसान परेशान हो गया कि बुआई का समय आ गया ।फार्मर रजिस्ट्री भी कार्रवाई थी लेकिन आज गेंहू बुआई का समय आया और बीज लेने पहुंचा तो बताया गया कि बीज नहीं मिलेगा।इतना ही नहीं सरसों के बीज को भी आधे दाम पर भेज दिया गया। यह काला धंधा इस केंद्र पर चल रहा है। दिखाने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से बताया गया कि पराली ना जलाएं लेकिन लाउडस्पीकर पर लोगों को सलाह देने वाला अधिकारी के सामने परली जलता है और वह आता जाता है। इसी प्रकार कृषि विभाग की बड़ी लपरवाही के कारण संग्रामपुर के किसान परेशान है उन्हें समय पर ना तो खाद मिल पा रही है और ना ही बीज मिल पा रहा है। यही कारण है कि प्राइवेट दुकान पर संग्रामपुर के किसान बीज खरीदने को मजबूर है। वर्ष में एक या दो बार ही इस गोदाम पर किसानो की भीड़ लगती है लेकिन विभाग उसमें भी लापरवाही करता है और किसानों को अपमानित करता है। यही कारण है संग्रामपुर के किसान उत्कृष्ट किसान की सूची में नहीं आ रहे हैं । फिलहाल प्रशासन इन पर अंकुश लगाने में नाकाम है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |