Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, मौत से परिवार में कोहराम! अहिरवाड़ा गांव में घटी दर्दनाक घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा


बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरवाड़ा निवासी रामलखन पुत्र रामलड़ैते (25 वर्ष) ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह जब परिजनों ने झांककर देखा तो रामलखन फंदे से लटक रहा था। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |