संग्रामपुर: भैरोपुर आरसीसी सेंटर हुआ जर्जर
October 23, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा भैरोपुर का ठोस प्रबंधन कचरा संसाधन केंद्र (आरसीसी सेंटर) पूरी तरह जर्जर हो चुका है। केन्द्र भवन पर लगी छत की चद्दर गायब हो गई है गांव की गंदगी गांव के बीच फैली है। लाखों की लागत से निर्मित किया गया आरसीसी सेंटर का लाभ गांव वालों को नसीब नहीं हुआ। आरसीसी सेंटर इतना घटिया सामाग्री से बनाया गया था कि बनने से छः माह के भीतर ही जर्जर अवस्था में पहुंच गया। सरकार द्वारा गांव को कचड़ा मुक्त बनाने के उद्देश्य से परिषदीय विद्यालय के पीछे निर्माण किया गया था। लेकिन आजतक ने तो इस ग्राम सभा में कचड़ा ढोने वाला वाहन दिखाई दिया न गांव में साफ सफाई की गई इतना ही नहीं आरसीसी सेंटर बनने के बाद एक दिन भी एकत्रित कचड़ा इस केंद्र पर नहीं आया और अब यह स्थिति हो गई है कि आरसीसी सेंटर स्वयं कचड़ा का रूप धारण कर चुका है। सम्बंधित अधिकारी जिम्मेदारी लेने से दूर भागते दिखाई दे रहे है।
