शुकुलबाजार: भाई-बहनों के रिश्ते की मिठास! भैया दूज पर तिलक और पूजा का उत्सव
October 23, 2025
शुकुलबाजार/अमेठी। गुरुवार को भैया दूज पर भाई-बहनों का अनमोल बंधन उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।सुबह घर-घर चैक सजाकर यम देवता का पूजन किया गया। सुपारी और भटकइया मूसल से कुचली गई और अन्नकूट, दूध, मिठाइयां व फल चढ़ाए गए। पूजन के बाद बहनें घर लौट गईं।व्रती बहनों के अनुसार, अगले दिन भाई को प्रसाद खिलाना और तिलक लगाना परंपरा है। पंडित देवेंद्र शुक्ला के अनुसार, मान्यता है कि यमराज ने अपनी बहन यमी को दर्शन दिए थे और उसी दिन से भाई-बहन इस पर्व को मनाते हैं।
