अमेठीः संग्रामपुर में मनाया गया भाई दूज का पर्व
October 23, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को संग्रामपुर क्षेत्र में भाई दूज का पर्व मनाया गया।बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर लम्बी उम्र के साथ ही सुख समृद्धि की कामना की।पर्व के दौरान भाइयों की आरती उतारी और उन्हें अपने हाथों से पकवान व मिठाइयां खिलाई।भाई भी बहनों को उपहार देकर उसके सुख दुख में सहयोग करने का वचन देते हैं।भाई दूज हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है जो भाई बहन के रिश्ते को समर्पित है।यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।जो दीपावली के पांचवें दिन मनाया जाता है। कहा जाता है कि भाई दूज पर्व की शुरुआत भगवान यमराज ने की थी। यमराज ने वरदान दिया था कि जो भाई यम द्वितीया को अपनी बहन के हाथों का बना भोजन ग्रहण करेगा उसे अकाल मृत्यु नहीं आएगी। इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर निवास किया था। इसलिए यमुना तट वाले क्षेत्रों में भाई दूज का महत्व और पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। अमेठी जिले संग्रामपुर क्षेत्र में यह पर्व एक दो ही परिवार मे ही मनाया जाता है। आज यह पर्व संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मल्लूपुर में शम्भू नाथ पाण्डेय के पौत्र राम मोहन पाण्डेय ने अपनी छोटी बहन के हाथों मिठाई खाकर मनाया इस अवसर पर पूरे परिवार में खुशियों की लहर बनी रहीं।
