शाहबाद: ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के अंतर्गत दो अभियुक्तों को मिली कठोर सजा
October 30, 2025
शाहबाद । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के अंतर्गत शाहबाद पुलिस की प्रभावी पैरवी से माननीय न्यायालय द्वारा एक अभियुक्त आजम पुत्र अख्तर निवासी वेदान थाना शाहबाद जनपद रामपुर को वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने, छेड़छाड़ करने एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के संबंध में 3 वर्ष का कारावास व 16000 रुपए अर्थ दंड से दंडित किया गया। वहीं दूसरी ओर वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर, अगवा करने, दुष्कर्म करने एवं बंधक बनाने के संबंध में टिंकू पुत्र वीरपाल निवासी जगेश्वर थाना शाहबाद जनपद रामपुर को 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं 61000 रू अर्थदंड से दंडित किया गया।
.jpg)