Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक को दी भव्य विदाई! 3 साल बाद हुआ स्थानांतरण, भावुक हुए लोग


शाहबाद। गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में नगर के व्यापारी कोतवाली परिसर पहुंचे और वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह को भव्य विदाई दी, बताते चलें वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह 30 अक्टूबर 2022 को थाना सिविल लाइन से स्थानांतरित होकर शाहाबाद में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर तैनात हुए थे, अपने 3 साल के कार्यकाल में उन्होंने शाहबाद के लोगों का दिल जीत लिया हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी कुलदीप सिंह के स्थानांतरण पर शाहबाद के लोग भावुक हो गए, उनको विदाई देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश बाबू गुप्ता,जिला कार्यवाह पुनीत शिवाल,समाजसेवी शावेज खा,मयंक अग्रवाल अनु रावत,अमित चंद्रवंशी, राजू चंद्रवंशी, गुलवाकर शमसी, शाजमन आर्यन, उपकार बरनवाल, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन केपी सिंह,प्रधान पति संतोष कुमार धर्मपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे कोतवाली शाहबाद से नवनियुक्त वरिष्ठ उप निरीक्षक रामचंद्र सिंह,उपनिरीक्षक। अंकित कुमार,मुख्य आरक्षी अनिल कुमार आरक्षी मुकुल। चैधरी,आरक्षी अमित कुमार,विजय कुमार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |