Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती


शाहबाद। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आज बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्हीं कार्यक्रम के अंतर्गत आज सुबह 8रू30 बजे चंदौसी रोड स्थित जनहित कमला ईडन गार्डन इंटर कॉलेज से रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत सभी संभ्रांत नागरिक, कर्मचारी व अधिकारी लगभग एक किलोमीटर लंबी दौड़ में शामिल रहेंगे। यह कार्यक्रम आपस में एकता, अखंडता और समन्वयता को स्थापित करेगा। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |