प्रतापगढः मिशन शक्ति के तहत ब्लाक मंगरौरा में निर्माण श्रमित हेतु पंजीयन कैम्प का किया गया आयोजन
October 06, 2025
प्रतापगढ़। सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह ने सोमवार को बताया है कि मिशन शक्ति फेज 5.0 के कार्यकम के अन्तर्गत ब्लाक मंगरौरा के सभागार में निर्माण श्रमिक हेतु पंजीयन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित श्रमिकों विशेषकर मनरेगा में काम कर रहीं महिला श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन किस प्रकिया से और किन अभिलेखों के आधार पर किया जाना है, इस सम्बन्ध में अवगत कराया गया। श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाएं जैसे-कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना, आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। महिलाओं को शासन द्वारा निर्धारित समान कार्य हेतु समान वेतन के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। इस सम्बन्ध में श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेन्द्र सिंह द्वारा सी०एस०सी० के माध्यम से महिला श्रमिकों का पंजीयन भी कराया गया और उपस्थित जनसामान्य को भी जागरूक किया गया कि जो महिला श्रमिक निर्माण श्रमिक (मनरेगा) मे कार्य कर रही है उनका नजदीकी सी०एस०सी० के माध्यम से श्रम विभाग में पंजीयन कराने हेतु जानकारी दी गयी। जिससे श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का हितलाभ दिया जा सके।
