Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः मिशन शक्ति के तहत ग्राम पंचायतों में महिला श्रमिकों की सहभागिता व जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन


प्रतापगढ़। महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति 5 के अन्तर्गत आज विकासखण्ड सांगीपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद, आहड़ बीहड़, भवानीगढ़, कल्याणपुर कला, कुम्भीडीहा, परानीपुर आदि में मनरेगा योजनान्तर्गत महिला सहभागिता बढानें उनकी आजीविका संवर्धन व आत्मनिर्भर बनाने एवं तकनीकी रूप से कार्य क्षमता विकसित कर समर्थ नागरिक बनने हेतु जन प्रतिनिधियों, ग्राम रोजगार सेवकों के नेतृत्व में कार्य पर नियोजित महिला श्रमिकों को महिला सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर-1090, 181 की जानकारी दी गयी। आर्थिक सशक्तिकरण हेतु मनरेगा व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन के संबंध में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में राज्य सरकार व भारत सरकार द्वारा परामर्श सेवाओं के बारे में जानकारी दी गयी। ग्रामपचायत मुस्तफाबाद, आहड़ बीहड़, भवानीगढ़, कल्याणपुर कला, कुम्भीडीहा, परानीपुर आदि में मनरेगा द्वारा चलाए जा रहे कार्य से समाज में महिलाओं की भागीदारी एवं नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। खण्ड विकास अधिकारी सांगीपुर विमल कुमार श्रीवास्तव व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सांगीपुर रमेशचन्द्र द्वारा ग्राम विकास अधिकारियों व तकनीकी सहायकों के सहयोग से ग्राम पचांयत मुस्तफाबाद, आहड़ बीहड़, भवानीगढ़, कल्याणपुर कला, कुम्भीडीहा, परानीपुर आदि में व विकासखण्ड में श्रमिक नियोजन बढ़ाने व महिला सहभागिता बढाने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |