लखनऊ: भूमि पर कब्जा करने विरोध करने पर पिता पुत्रो ने युवक को पीटा दी धमकी
October 30, 2025
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले युवक ने पिता पुत्रो पर भूमि कब्जा करने का विरोध करने पर मारपीट धमकी देने का आरोप लगा नामजद शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित गंगा खेड़ा निवासी रामचन्द्र यादव पुत्र स्व द्वारिका प्रसाद यादव के अनुसार बीते 29 अक्टूबर बुधवार को वह अपने प्लाट पर गया था। आरोप है कि वहां पर विपक्षी हरिश्चन्द्र यादव तथा उनके तीन पुत्र निर्मल यादव, विपिन यादव, अन्नू यादव मिलकर उसकी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे । जिसका विरोध करने पर उक्त पिता पुत्रो ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई करने के साथ उसे जान से मारने की धमकी दी है। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से आरोपित पिता पुत्रो के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर गाली गलौज मारपीट धमकी की धारा मे मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
.jpg)