Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दुबई में लॉन्च किया रेहान का नया फ्रेगरेंस कलेक्शन


लखनऊ/दिल्ली । भारत के लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दुबई में रेहान के नए फ्रेगरेंस कलेक्शन ‘एक्वाटिका’ और ‘ऑब्सिडियन’ को लॉन्च किया।यह विशेष आयोजन दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित हुआ, जो ब्यूटीवर्ल्ड मिडल ईस्ट 2025 का हिस्सा था दृ इस क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी शोकेस माना जाने वाला यह आयोजन रेहान के लिए वैश्विक मंच बन गया।इस लॉन्च के साथ, रेहान - जो पूर्वी शालीनता और आधुनिक स्टाइल के अनूठे मेल के लिए जाना जाता है,  ने दो नई और एक-दूसरे से अलग सुगंधों के माध्यम से सबका ध्यान आकर्षित किया। दोनों फ्रेगरेंस अपने अलग मूड और अंदाज को खूबसूरती से अभिव्यक्त करते हैं।‘एक्वाटिका’ समुद्र की ठंडी लहरों और उसकी सुकूनभरी खूबसूरती से प्रेरित है। इसमें एक्वाटिक और साइट्रस नोट्स के साथ हल्की नारियल की खुशबू है, जो एक शानदार ट्रॉपिकल अनुभव कराती है।वहीं ‘ऑब्सिडियन’ गहराई और व्यक्तित्व का प्रतीक है। इसमें गुलाब, चंदन और आईरिस के साथ वुडी-लेदरी नोट्स का अनूठा मिश्रण है, जो ताकत, रहस्य और शाश्वत आकर्षण का एहसास दिलाता है।

इस मौके पर रेहान के ओनर और मैनेजिंग डायरेक्टर खालिद कालसेकर ने कहा, “यह लॉन्च हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि हम दो नए सिग्नेचर फ्रेगरेंस पेश कर रहे हैं जो हमारे ब्रांड की पहचान,  सदाबहार शालीनता और आधुनिक अंदाज - को खूबसूरती से दर्शाते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि एक यूएई-आधारित फ्रेगरेंस ब्रांड ने एक बॉलीवुड स्टार के साथ मिलकर यह ग्लोबल लॉन्च किया। हमें बेहद खुशी है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा इस खास सफर का हिस्सा बने।अपने विचार साझा करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, “फ्रेगरेंस मेरे लिए बहुत व्यक्तिगत चीज है, यह किसी याद को फिर से जिंदा कर सकती है या दिन का मूड तय कर सकती है। रेहान के नए कलेक्शन की सबसे खास बात यह है कि हर खुशबू अपनी एक अलग कहानी कहती है। यह सिर्फ अच्छी खुशबू के बारे में नहीं, बल्कि एक एहसास जगाने के बारे में है, और यही इस लॉन्च को खास बनाता है।इस ग्लोबल लॉन्च के साथ, रेहान 100 से अधिक देशों में अपनी मजबूत मौजूदगी को और विस्तार दे रहा है। ब्रांड लग्जरी फ्रेगरेंस की दुनिया में ऐसी पहचान बना रहा है जो श्रेष्ठ गुणवत्ता और सहज उपलब्धता, दोनों का सुंदर संतुलन प्रस्तुत करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |