कन्नौज: आरपीएफ उप निरीक्षक ने काटे 11 डग्गामार वाहनों के चालान आरपीएफ पुलिस की कार्यवाही से डग्गामार वाहन चालकों में मचा हड़कंप
October 30, 2025
गुरसहायगंज/कन्नौज । विगत दिनों पूर्व अमृत भारत रेलवे स्टेशन के पार्किंग ठेकेदार एवं उसके लोगो द्वारा रेलवे स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों के वाहनों से अवैध वसूली की खबरें प्रमुखता से समाचार पत्रों में प्रकाशित होने पर उच्च अधिकारियों के निर्देशन में फतेहगढ़ आरपीएफ चैकी प्रभारी द्वारा स्थानीय रेलवे परिसर का निरीक्षण कर 11 वाहनों के चालान काटे गए जिससे डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मच गया गुरुवार को आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ओपी मीना के निर्देश पर फतेहगढ़ आरपीएफ चैकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा ने स्थानीय रेलवे परिसर में पहुंचकर नो पार्किंग में खड़े 11 है डग्गामार वाहनों पर चलानी कार्रवाई की है वहीं अधिकांश वाहन चालकों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि पार्किंग ठेकेदार के लोगों द्वारा पर्ची काटकर नो पार्किंग में वाहन खड़ा कर सवारियां भरने की बात करते हैं वही फतेहगढ़ आरपीएफ चैकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा का कहना है कि रेलवे परिसर में प्रतिदिन डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)