प्रतापगढः पेड़ काटने का आरोप, दी तहरीर
October 28, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। पेड़ काटे जाने के आरोप को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के प्रतापरूद्रपुर के पूरे वक्तावर निवासी अवधेश नारायण मिश्र पुत्र स्व0 सेवाराम मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी जमीन पर लगा यूकेलिप्टस का पेड़ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जबरन काट लिया गया। पीड़ित का आरोप है कि पेड़ की अनुमानित रकम की मांग करने पर आरोपी धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)